आपके नाम पर कौन ले रहा है नकली लोन? पैन नंबर डालते ही खुल जाएगी फ्रॉड की पोल, अभी करें ये चेक!

व्यापार

एजेंसी, नई दिल्ली। आज के डिजिटल जमाने में ऑनलाइन फ्रॉड इतने तेजी से बढ़ रहे हैं कि कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कब और कैसे हो गया। कुछ ऐसा ही हाल ही में एक टीवी एक्टर के साथ हुआ, जिनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने उनके नाम पर फर्जी लोन ले लिया।

पैन पर हो रहा धड़ल्ले से फर्जी लोन गेम!
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड इतने तेजी से बढ़ गए हैं कि कब कौन आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर ले, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है। हाल ही में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला इस तरह के धोखाधड़ी का शिकार बने, जब उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके उनके नाम पर फर्जी लोन ले लिए गए। यह घटना सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए एक अलर्ट है कि आपका पैन कार्ड भी साइबर अपराधियों के निशाने पर हो सकता है। सवाल यह है कि क्या आपके नाम पर भी कोई लोन तो नहीं ले रहा? इसका जवाब कुछ ही मिनटों में आप खुद पता कर सकते हैं।

पैन कार्ड क्यों फ्रॉड का आसान निशाना है?
पैन कार्ड सिर्फ आयकर भरने का साधन नहीं, बल्कि यह आपकी पूरी वित्तीय पहचान है। बैंक अकाउंट खोलने, लोन लेने, बड़े लेन-देन करने, केवाईसी अपडेट करने हर जगह पैन जरूरी होता है। यही कारण है कि किसी के हाथ गलत तरीके से आपका पैन लग जाए, तो वह आपके नाम पर लोन लेकर आपकी वित्तीय प्रतिष्ठा को खतरे में डाल सकता है।

कैसे पता करें कि आपके पैन पर फर्जी लोन तो नहीं चल रहा?
सबसे आसान तरीका है क्रेडिट स्कोर चेक करना। बस किसी भी क्रेडिट ब्यूरो वेबसाइट (जैसे सिबिल, एक्सपीरियन, सीआरआईएफ हाई मार्क या इक्विफैक्स) पर जाएं और अपना पैन नंबर डालकर क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें।

रिपोर्ट को ध्यान से देखें
क्या कोई ऐसा लोन दिख रहा है, जो आपने नहीं लिया?
क्या किसी नए बैंक या NBFC की इनक्वायरी आपको याद नहीं?
कहीं EMI डिफॉल्ट या बकाया राशि तो नहीं दिख रही?
अगर इनमें से कुछ भी संदिग्ध लगे, तो समझ लीजिए कि कोई आपके पैन का गलत इस्तेमाल कर चुका है।

फ्रॉड पकड़े जाने पर तुरंत उठाएं ये कदम
उस बैंक/NBFC से संपर्क करें, जहां से फर्जी लोन दिख रहा है।
नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं कि यह आगे के सभी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है।
अपनी शिकायत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और क्रेडिट ब्यूरो में भी अपडेट करें।
क्रेडिट रिपोर्ट में गलत एंट्री हटाने के लिए डिस्प्यूट फॉर्म भरें।
फ्रॉड से बचने के स्मार्ट तरीके
पैन कार्ड की कॉपी हमेशा “स्वयं सत्यापित – केवल एक्सवाईजेड प्रयोजन के लिए” लिखें।
सिर्फ भरोसेमंद और सुरक्षित वेबसाइटों पर ही पैन दर्ज करें।
समय-समय पर Form 26AS, AIS और क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें।
संदिग्ध ईमेल, लिंक या ऐप में पैन कभी न डालें।

Leave a Reply