पीएम मोदी ने एकता नगर में ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, 1220 करोड़ की कई परियोजनाओं की भी देंगे सौगात

गुजरात देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, गुजरात। गुजरात के दो दिनों के दौर पर पहुंचा पीएम मोदी ने एकता नगर में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ पीएम मोदी 1220 करोड़ की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानंमत्री दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दो दिन के दौरे पर आए हैं। जहां करीब शाम पांच बजे वडोदरा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधा सड़क मार्ग से एकता नगर के लिए रवाना हुए। इसके बाद पीएम मोदी एकता नगर पहुंचने पर यहां ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। अब से थोड़ी देर में पीएम मोदी एकता नगर में 1,220 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अगले दिन 31 अक्तूबर की सुबह 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद भव्य परेड और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply