विंध्य क्षेत्र की 59 प्रतिभाओं का होगा गौरवपूर्ण सम्मान

प्रादेशिक

सतपुड़ावाणी, भोपाल| विंध्य क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए बघेल खंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट 25 अक्टूबर को “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर यूपीएससी, एमपीपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित 50 से अधिक युवा और बोर्ड परीक्षाओं में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह और अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ करेंगे। समारोह सुबह 10:30 बजे से बघेल खंड सांस्कृतिक भवन, तुलसी नगर भोपाल में आयोजित किया जाएगा। समारोह का समापन बघेली व्यंजनों से सुसज्जित विशेष भोज के साथ होगा।

Leave a Reply