दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में दो इमारतों में आग, दमकल की 40 गाड़ियां पहुंचीं

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार देर रात को अगल बगल स्थित दो इमारतों में भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 1000 वर्ग मीटर में फैले अगल बगल स्थित दो गोदामों में आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर 25 मिनट पर मिली और फिर दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा, गोदामों में एक बेसमेंट, भूतल और पहली मंजिल है। हमने दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर भेजीं। गोदामों में ऑटोमोबाइल मरम्मत के उपकरण रखे हुए थे। लंबी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है बता दें कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब है, जहां सैकड़ों गोदाम और ट्रांसपोर्ट कंपनियां संचालित होती हैं। आग बिल्डिंग के गोदाम और दुकान वाले हिस्से में लगी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग का शिकार मुख्य रूप से स्टोरेज मटेरियल था, लेकिन टीमों की तत्परता से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गोदाम में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है फायर विभाग ने बताया कि दिवाली की पूरी रात छोटे-मोटे फायर इंसिडेंट्स की भरमार रही, जिनमें अधिकांश पटाखों से जुड़े थे।

Leave a Reply