गो फर्स्ट की 9 मई तक सारी फ्लाइटें कैंसिल

राष्ट्रीय

मुंबई| एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने गुरुवार (04 मई) को अपनी विमान रद्द करने की समयसीमा बढ़ा दी है। गो फर्स्ट ने कहा है कि उनकी सारी फ्लाइटें 09 मई तक कैसिंल कर दी गई है।गो फर्स्ट ने कहा है कि यात्रियों को जो भी असुविधा हुई है उसके लिए खेद है। इसी के साथ गो फर्स्ट ने बताया है कि उसने 15 मई तक टिकटों की बिक्री को भी निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट को एक आदेश जारी कर यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया देने की कार्यवाही शुरू करने को कहा है। डीजीसीए के आदेश एयरलाइन द्वारा तीन दिनों के लिए अपनी उड़ानें रद्द करने के बाद जारी किए गए थे। अब एयरलाइन ने शुक्रवार 09 मई तक सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं, जिससे कई यात्री फंस गए हैं। इस बीच गो फर्स्ट की उड़ानों के रद्द होने से उन मार्गों पर हवाई किराए में वृद्धि हुई है, जहां एयरलाइन की पकड़ मजबूत थी। जैसे कि दिल्ली-लेह, मुंबई-श्रीनगर, चेन्नई-पोर्ट ब्लेयर और दिल्ली-श्रीनगर, जैसे एयररूट पर किराया बढ़ा दिया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गो फर्स्ट के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका स्थित जेट इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी (पी एंड डब्ल्यू) द्वारा इंजनों की आपूर्ति न करने के कारण गो फर्स्ट को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिसने 50 से अधिक विमानों को ग्राउंडिंग करने के लिए मजबूर किया है।” नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने दिवाला याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अंतरिम मोराटोरियम की कोई गुंजाइश नहीं है।

Leave a Reply