डी-हंट: केरल में 88 गिरफ्तार, एमडीएमए और गांजा जब्त

केरल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने राज्यव्यापी बड़े पैमाने पर चलाए गए मादक पदार्थ विरोधी अभियान (जिसका कोडनेम ऑपरेशन ‘डी-हंट’ है ) में 88 लोगों को गिरफ्तार किया और 85 मामले दर्ज किए। इस विशेष अभियान के दौरान, पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के संदिग्ध 1,619 व्यक्तियों की जांच की। छापेमारी में 0.47 किलोग्राम एमडीएमए, 16.569 किलोग्राम गांजा और 60 गांजा बीड़ी ज़ब्त की गईं। अतिरिक्त पुलिए महानिदेशक (कानून व्यवस्था) की प्रत्यक्ष निगरानी में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के भंडारण और वितरण नेटवर्क पर नकेल कसना था। इसका समन्वय राज्य मादक पदार्थ विरोधी खुफिया प्रकोष्ठ, एनडीपीएस समन्वय प्रकोष्ठ और रेंज-स्तरीय खुफिया इकाइयों द्वारा किया गया है। पुलिस ने जनता से मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी 24×7 एंटी-नारकोटिक्स कंट्रोल रूम के माध्यम से साझा करने का आग्रह किया है और आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Leave a Reply