मदर डेयरी ने दूध, घी, पनीर, मक्खन, चीज और आइसक्रीम प्रोडक्ट्स की कीमतों में की कमी

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। मदर डेयरी ने दूध, घी, पनीर, मक्खन, चीज और आइसक्रीम जैसे प्रमुख डेयरी उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। यह कटौती हाल ही में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले के बाद की गई है, जिसमें डेयरी उत्पादों पर जीएसटी दरों को कम किया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह जीएसटी कटौती का 100 प्रतिशत लाभ ग्राहकों को दे रही है, और नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होगी।

जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया गया फैसला
56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में 3 सितंबर को लिए गए फैसले के तहत दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी दरों को कम किया गया है। यूएचटी (टेट्रा पैक) दूध पर जीएसटी 5प्रतिशत से घटाकर 0प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि घी, मक्खन, चीज, पनीर, आइसक्रीम और दूध-आधारित पेय पदार्थों पर 12-18% से घटाकर 5प्रतिशत कर दिया गया है। पाउच पैक दूध पर पहले से ही जीएसटी शून्य था, इसलिए उसकी कीमत अपरिवर्तित रहेगी।

नए उत्पादों की कीमतें
प्रोडक्ट्स मात्रा पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹) कमी (₹)
टोनड टेट्रा पैक दूध 1 लीटर 77 75 2
टोनड टेट्रा पैक दूध 450 मिली 33 32 1
फुल क्रीम यूएचटी दूध 1 लीटर 69 65-66 3-4
टोनड पाउच दूध 1 लीटर 57 57 (Unchanged) –
घी (कार्टन पैक) 1 लीटर 675 645 30
घी (पाउच) 1 लीटर 675 645 30
पनीर 200 ग्राम 112 106 6
मक्खन 500 ग्राम 305 285 20
मक्खन 100 ग्राम 62 58 4
चीज स्लाइस 200 ग्राम 170 160 10
चॉकलेट मिल्कशेक 180 मिली 25 23 2
बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम 1 पीस 35 30 5
चॉको वनीला कोन आइसक्रीम 1 पीस 35 30 5
केसर पिस्ता कुल्फी 1 पीस 40 30-35 5-10

क्षेत्र के अनुसार होगा दाम
ये कीमतें दिल्ली-एनसीआर और अन्य बाजारों के लिए हैं, जो क्षेत्र के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं। आइसक्रीम और अन्य प्रोसेस्ड उत्पादों जैसे सफल ब्रांड के फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज (₹5-15 की कमी) पर भी छूट मिलेगी।

दूसरी कंपनियां भी घटा सकती है दाम
अन्य दुग्ध कंपनियां जैसे अमूल भी इसी तरह के कदम उठाने की योजना बना रही हैं, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव दूध की खपत को बढ़ावा देगा और किसानों की आय में सुधार लाएगा। ग्राहक अब सुपरमार्केट या मदर डेयरी बूथों पर नई दरों का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply