डॉक्टर के घर के सामने खाली मैदान में बोन स्पेसीमेन मिलने से हड़कंप, जांच कराएगी पुलिस

देश/प्रदेश


भोपाल| शाहजहांनाबाद थाना इलाके के ईदगाह हिल्स के डॉक्टर कॉलोनी में पॉलीथीन में हडि्डयां मिलने से हड़कंप मच गया। रहवासियों ने तुरंत ही पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हडि्डयों को जब्त कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बोन स्पेसीमेन हैं, जो मेडकिल छात्रो को प्रेक्टिकल के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। मौके पर एफएसएल टीम भी जांच के लिए पहुंची। एसीपी उमेश तिवारी ने बताया की हड्डियों पर उनके नाम और नंबर लिखे हैं। जिससे साफ है कि ये हड्डियां मेडिकल स्टूडेंट्स के अध्ययन की हैं। पुलिस अब इन हडि्डयों की जांच कराएगी। इसके साथ ही हड्डियों को किसने फेंका इसकी भी जांच की जा रही है।

कॉलोनी में डॉक्टरों के घर
डॉक्टर कॉलोनी में जीएमसी, जेपी अस्पताल के अधिकतर डॉक्टर रहते हैं। बुधवार सुबह एक डाक्टर के घर के सामने खाली पड़े मैदान में सफाई दरोगा को पॉलीथीन में हडि्डयां भरी हुई मिलीं। उसने तुरंत ही आस के रहने वाले लोगों को बताया। रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने हडि्डयों को बरामद कर उन्हें जांच के लिए भेजा।

Leave a Reply