कर्नाटक के हासन जिले में गणेश उत्सव के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 8 लोगों की मौत, कई घायल

कर्नाटक देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, हासन। कर्नाटक के हासन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां मोसालेहोसल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-373 पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार टैंकर ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर गणेश विसर्जन जुलूस में घुस गया। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी हासन मोहम्मद सुजीथा ने मीडिया को बताया कि हादसे में 8 मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5 लोगों की मौत मौके पर हुई। जबकि 3 ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों का इलाज चल रहा है और 12 अन्य लोग भी चोटिल हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ितों को पास के एक अस्पताल ले गई। जनकारी के मुताबिक यह घटना हासन जिले के होसहल्ली गांव में रात करीब 8:45 बजे गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। सभी घायलों को हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरकलगुड से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर जुलूस में घुस गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए।

हादसे पर केंद्रीय मंत्री कुमारास्वामी ने जताया दुख
हादसे पर जेडीएस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारास्वामी ने दुख जताया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, “हासन तालुका के मोसालेहोसाहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई और 20 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बेहद दुखद है कि गणपति जुलूस के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार घायलों को सर्वोत्तम निःशुल्क उपचार प्रदान करने के लिए कदम उठाए।”

Leave a Reply