राज्य शासन ने इंदौर, छिंदवाड़ा, सागर, भोपाल, बालाघाट, छतरपुर सहित 18 डीआईजी को बदला. अवस्थी बने धार एसपी, राजीव मिश्रा को अशोकनगर का प्रभार.
एजेंसी, भोपाल| सोमवार दोपहर को मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। इस सूची में डीआईजी और एसपी स्तर के कई महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हैं, जिससे प्रदेश के कई प्रमुख जिलों और रेंज में नेतृत्व में बदलाव आया है। तबादला सूची के अनुसार, अशोकनगर और धार जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए डीआईजी पदस्थ किए गए हैं। नगरीय पुलिस इंदौर और भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) का भी तबादला किया गया है।
प्रमुख पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं:
विजय कुमार खत्री: डीआईजी, छतरपुर रेंज
विनीत कुमार जैन: डीआईजी, बालाघाट
मनोज कुमार सिंह: डीआईजी, इंदौर ग्रामीण
राकेश कुमार सिंह: डीआईजी, छिंदवाड़ा
राजेश सिंह: डीआईजी, भोपाल ग्रामीण
शशीन्द्र चौहान: डीआईजी, सागर रेंज
मोनिका शुक्ला: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल

अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में, छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भेजा गया है। बालाघाट के डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि भोपाल ग्रामीण के डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी एसएएफ मध्य क्षेत्र बनाया गया है। रतलाम के डीआईजी मनोज कुमार सिंह को लोकायुक्त संगठन में डीआईजी के तौर पर पदस्थ किया गया है। वहीं, इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पुलिस रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर, इंदौर भेजा गया है। निमिष अग्रवाल डीआईजी इंदौर ग्रामीण को डीआईजी रतलाम रेंज, डी कल्याण चक्रवर्ती डीआईजी छिंदवाड़ा को डीआईजी पीएचक्यू, और हेमंत चौहान डीआईजी एससीआरबी पीएचक्यू को डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया है।
20 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची
छतरपुर रेंज डीआईजी ललित शाक्यवार को भोपाल डीआईजी बनाया गया
बालाघाट रेंज डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग में भेजा गया.
सागर रेंज डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
भोपाल ग्रामीण रेंज डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को बटालियन में भेजा गया.
रतलाम डीआईजी मनोज कुमार सिंह को लोकायुक्त संगठन में डीआईजी बनाकर भेजा गया.
इंदौर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंदौर पीआरटीएस डीआईजी बनाया गया.
भोपाल रेल डीआईजी मोनिका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल बनाया गया.
इंदौर ग्रामीण रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल को डीआईजी रतलाम रेंज बनाया गया.
छिंदवाड़ा रेंज डीआईजी डी कल्याण चक्रवर्ती को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल पंकज श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
इंदौर पीआरटीएस डीआईजी राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर बनाया गया.
एससीआरबी डीआईजी हेमंत चौहान को डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया.
डीआईजी रेडियो विजय खत्री को डीआईजी छतरपुर बनाया गया.
डीआईजी अशोक नगर विनीत कुमार जैन को डीआईजी बालाघाट बनाया गया.
धार डीआईजी और एसपी मनोज कुमार सिंह का इंदौर ग्रामीण डीआईजी बनाया गया.
डीआईजी एसआईएसएफ राकेश कुमार सिंह को छिंदवाड़ा डीआईजी बनाया गया.
रीवा डीआईजी राजेश सिंह को भोपाल ग्रामीण रेंज डीआईजी बनाया गया.
डीआईजी 32वीं बटालियन शशीन्द्र चौहान को डीआईजी सागर रेंज बनाया गया.
एआईजी स्पेशल सेल मयंक अवस्थी को धार पुलिस अधीक्षक बनाया गया.
महिला सुरक्षा शाखा में एआईजी राजीव कुमार सिंह को अशोक नगर एसपी बनाया गया.