गुजरात में महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल ढह जाने वजह से कई वाहन भी गिरे 10 की मौत

गुजरात राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, वडोदरा| गुजरात में एक बड़ा हादसा हो गया है। महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल जो वडोदरा के पादरा और आणंद जिलों को जोड़ने का काम करता है आज सुबह ढह गया। इस वजह से वहां हड़कंप मच गया। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय पुल से दो ट्रक, एक बोलेरो और जीप समेत चार वाहन नदी में गिर गए। आपको बता दें की पुल टूटने की वजह से एक टैंकर अभी भी पुल पर लटका हुआ है। इस घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक 4 लोगों को बचा भी जा चुका है। बता दें कि जब यह हादसा हुआ उसी समय मुजपुर समेत आसपास के गांवों के लोग तुरंत ही मौके पर जमा हो गई। इसके साथ ही पादरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद सीएम ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजकर मामले के जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने घटना को लेकर कहा कि हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। विशेषज्ञों की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचाया गया है और अभियान अब भी जारी है। अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के पास महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह गया। उन्होंने बताया, ‘‘महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सुबह करीब साढ़े सात बजे ढह जाने से दो ट्रक और दो वैन समेत करीब चार वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।’’

प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर शुरू किया बचाव कार्य

यह पुल, जिसे पादरा-गंभीरा पुल के नाम से भी जाना जाता है, के ढहने की खबर मिलते ही मुजपुर गांव के निवासी तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। माही नदी में गिरी गाड़ियों से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और नदी में फंसे वाहनों को निकालने का कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही, तैराकों ने भी नदी में खोजबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि इस पुराने पुल की मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन प्रशासन ने इन मांगों को अनसुना कर दिया। लोगों का आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ और कई लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण गंभीरा पुल पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में था और अब भारी वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त हो चुका था।

हादसे कि लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे कि लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि दशकों पुराने पुल की मरम्मत के लिए बार-बार अनुरोध किया गया, लेकिन प्रशासन ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेतावनियों के बावजूद, अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण पुल ढह गया और कई लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि वडोदरा और आणंद के बीच एक प्रमुख मार्ग गंभीर पुल पिछले कुछ वर्षों में काफी जर्जर हो चुका था और अब भारी यातायात के लिए यह पुल उपयुक्त नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया, अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

सीएम भूपेंद्र पटेल ने व्यक्त की संवेदना

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, “आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पैन में से एक के ढहने से हुई त्रासदी दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। मैंने वडोदरा कलेक्टर से बात की है और घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने और प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय नगरपालिका और वडोदरा नगर निगम की दमकल टीम नावों और तैराकों के साथ दुर्घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है, जबकि एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँचकर बचाव अभियान में शामिल हो गई है। सड़क निर्माण विभाग को इस दुर्घटना की तत्काल जाँच करने के आदेश दिए गए हैं।”

Leave a Reply