सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में भर दिया पानी मिला डीजल, रास्ते में हुई बंद, मचा हड़कंप

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, रतलाम| सीएम मोहन यादव शुक्रवार को रतलाम में प्रदेश की पहली रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एप्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (राइज-2025) की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों में गुरुवार से ही जिला प्रसाशन की टीम जुटी हुई थी। लेकिन सीएम के दौरे से पहले हुए एक गड़बड़ से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां रास्ते में ही बंद हो गई। जांच में पता चला कि इन वाहनों में पानी मिला डीजल भर हुआ था।

वाहनों में पानी मिला पेट्रोल भरा, छह खराब
सीएम के काफिले के लिए करीब 19 वाहन तैयार किए गए थें। इन वाहनों में पानी मिला डीजल भर गया। इससे छह वाहन खड़े हो गए। ऐसे में ताबड़तोड़ इंदौर से अन्य वाहन रवाना किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुरुवार शाम तेज बारिश के चलते पेट्रोल पंप के टैंक में पानी चला गया। उसी टैंक का पेट्रोल भर दिया गया। इससे ही वाहन खराब हो गए।

रतलाम में है राइज-2025
सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रतलाम में प्रदेश की पहली रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (राइज-2025) की शुरुआत करेंगे। एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि एवं देश-प्रदेश के उद्योगपति, निवेशक उपस्थित रहेंगे। सीएम उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव को रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से भी वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply