विधानसभा उपचुनाव : गुजरात में आम आदमी पार्टी-भाजपा ने एक-एक सीट, केरल में कांग्रेस, पंजाब में आप और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस जीती

केरल गुजरात नई दिल्ली पंजाब पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। पंजाब (लुधियाना पश्चिम), गुजरात (विसावदर और कड़ी), केरल (नीलांबुर) और पश्चिम बंगाल (कालीगंज) की कुल पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव हुए। पांच सीटों में से बीजेपी ने महज एक सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने कड़ी सीट पर जीत दर्ज की है।

कांग्रेस के आर्यदान शौकत ने केरल सीट जीती
कांग्रेस ने केरल में नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है, जो पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत को 77,000 से अधिक वोट मिले और उन्होंने सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एम स्वराज को 11,000 से अधिक वोटों से हराया।

आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीती
आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के किरीट पटेल को 17,000 से अधिक वोटों से हराकर विसावदर सीट जीत ली है। इटालिया को 75,000 से अधिक वोट मिले, जबकि पटेल को 58,000 से अधिक वोट मिले। आप को आगामी विधानसभा चुनाव से काफी उम्मीदें हैं। विसावदर की जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोश से भर देगी।

कड़ी सीट पर बीजेपी ने मारी बाजी
कड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार धनेश्वर चावड़ा ने 39452 से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी को 99742 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी रमेश भाई चावड़ा रहे। कांग्रेस प्रत्याशी को 60290 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी चावड़ा जगदीश भाई को 3090 वोट मिले।

लुधियाना पश्चिम की सीट से जीती आम आदमी पार्टी
पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की। आप प्रत्याशी ने 35179 वोट मिले। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने 10637 वोट से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण रहे। कांग्रेस प्रत्याशी को 24542 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। बता दें कि दिल्ली का किला ढहने के बाद पंजाब एक मात्र आम आदमी पार्टी का गढ़ बन गया है। यहां साल 2027 में अगला विधानसभा चुनाव होना है।

कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अलीफा अहमद ने जीत हासिल की। अलीफा अहमद ने 50049 वोटों से जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी को 102759 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी आशीष घोष को 52710 वोट मिले। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद का निधन होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

Leave a Reply