राजा रघुवंशी हत्याकांड : मेघालय पुलिस को सोनम समेत पांच आरोपियों की 8 दिन की रिमांड मिली, जानें कहां होगी पूछताछ?

इंदौर नई दिल्ली प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश मेघालय राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, इंदौर/शिलांग| राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय के शिलांग कोर्ट ने पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। बुधवार को मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी समेत चार अन्य आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें शिलांग की कोर्ट में पेश किया था। अब मेघालय पुलिस इन सभी से पूछताछ करेगी। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी के अलाव अन्य आरोपियों को आमना-सामना भी करवा सकती है। मेघालय पुलिस के द्वारा राजा रघुवंशी की हत्या का सीन भी रीक्रिएट किया जाएगा। मंगलवार की रात को मेघालय पुलिस ने गाजीपुर की कोर्ट से सोनम रघुवंशी की ट्रांजिट रिमांड हासिल की थी। इसके साथ मेघालय पुलिस ने उस जगह की तस्वीर भी जारी कर दी है। जहां पर राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की 10 दिन की रिमांड कोर्ट से मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड मंजूर की।

कहां पर पुलिस करेगी पूछताछ?
शिलांगा कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मिलने के बाद मेघालय पुलिस सभी को वापस सदर थाना लेकर आई है। यहीं पर सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों से आगे की पूछताछ की जाएगी। एसआईटी प्रमुख और एसपी (सिटी), ईस्ट खासी हिल्स, हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने कहा कि राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी पांच आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। सभी पांच आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश करने के बाद शिलांग सदर पुलिस स्टेशन वापस लाया गया है।

मेघालय पुलिस ने जारी की तस्वीर
इसके साथ मेघालय पुलिस ने उस जगह की तस्वीर भी जारी कर दी है। जहां पर राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। इससे पहले मेघालय पुलिस ने काफी कड़ी सुरक्षा मे राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम और चार अन्य आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में शिलांग की कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान मीडिया की भारी गहमागहमी रही थी। सोनम कल रात को शिलांग पहुंची थी, जब बाकी चारों आरोपी आज सुबह शिलांग पहुंचे थे। मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) पिछले महीने सोहरा में इंदौर के टूरिस्ट राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या के मामले में पुख्ता आरोपपत्र दाखिल करने के लिए काम कर रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों से जल्द ही शिलांग में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

सोनम ने कबूला सच, कहा- मैंने ही कराया पति राजा रघुवंशी का कत्ल, मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। शिलॉन्ग की कोर्ट में बुधवार दोपहर पांचों आरोपियों को पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने हत्या की बात कबूल कर ली है। सोनम और राज कुशवाहा को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। शिलॉन्ग के एसपी विवेक स्येम ने कहा, “एसआईटी गठन के बाद हमने सभी सबूतों की गहन जांच की। हमारे पास पर्याप्त डेटा था, जिसके विश्लेषण से मामला स्पष्ट हुआ। कई लोग इसे किडनैपिंग या लूटपाट का मामला बता रहे थे, और परिवार भी ऐसा ही सोच रहा था। लेकिन सबूतों से पता चला कि सोनम वारदात के बाद घटनास्थल से निकल गई थी।”

पुलिस कोर्ट से मांगेगी 10 दिन की रिमांड

पुलिस सभी आरोपियों को शिलॉन्ग की कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी। इसके बाद आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया जाएगा।

सोनम ने चुना था मुश्किल रास्ता

पुलिस के अनुसार, सोनम ने राजा को डबल डेकर ब्रिज घूमने के लिए कहा था। वहां जाने के दो रास्ते थे, लेकिन सोनम ने आसान रास्ते को छोड़कर मुश्किल रास्ते का चयन किया। सोनम ने कबूल किया कि वह इस हत्याकांड में पूरी तरह शामिल थी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

सोनम के भाई का बयान

सोनम का भाई बुधवार को राजा के परिवार से मिलने पहुंचा। उसने कहा कि राज कुशवाहा अनपढ़ है और उनके यहां केवल मजदूरी करता था।

‘राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम, चारों आरोपियों ने कबूला जुर्म’, इंदौर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी ये दो नाम इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच इंदौर की पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है कि सोनम रघुवंशी ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। राजा की हत्या में चारों आरोपियों ने कबूला जुर्म कबूल कर लिया है। इंदौर पुलिस ने खुलासा किया है कि सोनम इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता थी और हत्या के समय वह अन्य आरोपियों के साथ मौके पर मौजूद थी। इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनम चंद यादव ने बताया कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विशाल ने किया पहला हमला

जांच में सामने आया कि राजा पर पहला हमला विशाल ने किया था। इसके बाद शव को खाई में फेंक दिया गया। हत्या में इस्तेमाल हथियार स्थानीय स्तर पर खरीदा गया था। सोनम ने इस हत्या की योजना पहले से तैयार की थी और तीनों आरोपियों को इसके लिए राजी किया था।

साजिश और शिलांग का कनेक्शन

सोनम ने 40 से 50 हजार रुपये देकर तीनों आरोपियों को शिलांग भेजा था। राजा और सोनम के शिलांग पहुंचने से तीन दिन पहले ही ये आरोपी ट्रेन से इंदौर से शिलांग के लिए रवाना हो चुके थे। वे लगातार सोनम के संपर्क में थे और राजा व सोनम के हर कदम की जानकारी रख रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने हत्या को अंजाम दे दिया।

मोबाइल नष्ट, फॉरेंसिक जांच बाकी

सोनम सहित चारों आरोपियों ने घटना के समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे। बाकी तकनीकी जानकारी शिलांग पुलिस के पास है। विशाल ने बयान दिया कि हत्या के दौरान उसकी शर्ट पर खून के धब्बे लगे थे। पुलिस ने उसके घर से शर्ट बरामद की है, जिसकी फॉरेंसिक जांच होगी।

आरोपियों का राज से पुराना परिचय

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी राज के पुराने परिचित थे और उसके साथ उनका उठना-बैठना था। हत्या के पीछे पैसों का लालच था या दोस्ती का रिश्ता, यह अभी स्पष्ट नहीं है। राज ने इनके आने-जाने और घूमने के लिए पैसे दिए थे।

सोनम की इंदौर यात्रा की जांच

पुलिस ने बताया कि सोनम इंदौर आई थी या नहीं, इसकी जानकारी मेघालय पुलिस के पास है। अगर यह जानकारी साझा की जाती है, तो इंदौर पुलिस सोनम के ठिकानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। मामले में चार से अधिक आरोपी हैं या नहीं, इसकी पुष्टि शिलांग पुलिस कर रही है।

सोनम की हर कदम पर थी नजर

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि सोनम इस साजिश के हर चरण में शामिल थी। इस हत्याकांड का पूरी तरह पर्दाफाश हो चुका है, और अब जांच आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान, कहा- घटना समाज के लिए सबक, संबंध जोड़ते समय इन बातों का रखें ध्यान

भोपाल। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर रोज हो रहे खुलासों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आहत कर देने वाली ये घटना समाज के लिए सबक है और बच्चों के संबंध जोड़ते समय बारीकी से हर बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॉ. यादव ने कल रात अपने बयान में कहा कि वे इंदौर के नव विवाहित युगल से जुड़ी घटना से आहत हैं। इससे हम सबको सबक मिलता है। यह बहुत कष्टकारी घटना है। उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की जो घटना हुई है, ये समाज के लिए सबक भी है और बहुत दर्दनाक घटना है। आगे से हमको कई सारे सबक मिलते हैं, खासकर बच्चों को भी, जब संबंध जोड़ते हैं, विवाह में दो परिवार जुड़ते हैं। बहुत बारीकी से सारी बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत भी है। विवाह के बाद बच्चों को इतनी दूर जाने देने के मामले में भी विचार करने की जरूरत है। राजा और सोनम की शादी इंदौर में 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने गुवाहाटी के बाद शिलांग पहुंचे। वहां 23 मई को दोनों लापता हो गए। दोनों की लंबी तलाश के बाद दो जून को एक गहरी खाई से राजा का शव मिला था, वहीं सोनम लापता हो गई थी। लंबे समय तक छानबीन के बाद भी सोनम के ना मिलने पर उस पर ही शक गहरा रहा था। इसी बीच दो दिन पहले सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से अचानक सबके सामने आई। इसके बाद उसे गाजीपुर पुलिस ने अपने पास रखा और बाद में शिलांग पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। मामले की पूरी जांच शिलांग पुलिस ही कर रही है, जहां राजा की हत्या का प्रकरण दर्ज है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम ही है, जिसने कथित तौर पर अनिच्छा से विवाह के कारण अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। मामले में सोनम समेत पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जिनमें एक सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह भी शामिल है।

बहन से अब कोई रिश्ता नहीं, मांगी मौत की सजा, राजा की मां के गले मिलकर फूट फूट कर रोया सोनम रघुवंशी का भाई

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में ​गिरफ़्तार उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को बुधवार को शिलांग में कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस बीच उसका भाई गोविंद रघुवंशी राजा के घर पहुंचा। उन्होंने राजा की मां उमा को ढाढस बंधाने की कोशिश की। राजा की मां बिलख उठीं तो उनके गले लगकर गोविंद रघुवंशी भी खूब रोया। बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बहन को सजा ए मौत दिलाने की बात भी कही। मीडिया से बातचीत में गोविंद रघुवंशी ने कहा ​बहन की करतूत पर मैंने परिवार की ओर से माफी मांगी हालांकि इससे कुछ नहीं होगा, इस घर ने अपना बेटा खोया है। मैं इस दर्द को समझ सकता हूं। अब बहन से कोई रिश्ता नहीं है, मैं खुद उसके खिलाफ पेशी पर जाउंगा, उसे सजा दिलाउंगा। गोविंद रघुवंशी ने यह भी कहा कि राज कुशवाहा सोनम को हमेशा दीदी बोलता था। उसने मेरे साथ बैठकर सोनम से राखी भी बंधवाई है। जितेंद्र रघुवंशी के बारे में उन्होंने बताया कि वह मेरी मौसी का बेटा है लेकिन उसका हवाला से कोई लेना–देना नहीं है। इससे पहले राजा रघुवंशी की मां उमा से गोविंद ने मुलाकात की। दोनों एक दूसरे के गले मिलकर रोए। गोविंद को राजा की मां ने गले से लगा लिया और बिलख उठीं तो वह भी फफक फफककर रोने लगा। राजा की मां उमा ने कहा कि हमें लगा ही नहीं कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया…ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते… इसपर गोविंद ने उत्तर दिया कि उसने गलती की है। उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए। गोविंद ने कहा ‘मम्मीजी आपको कुछ नहीं करना। मैं खुद उसकी पेशी पर जाऊंगा।’

गोविंद हमारे परिवार के साथ खड़ा
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने कहा है कि सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद अब हमारे परिवार के साथ खड़ा है। उसको बहन की गलती समझ आ चुकी है। गोविंद ने यह भी कहा है कि सोनम को मौत की सजा होनी चाहिए।गोविंद रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि सोनम ने अब हत्या करना कबूल भी कर लिया है। जो सबूत मिले हैं, मुझे शत प्रतिशत यकीन है कि उसी ने ये काम किया है। सभी आरोपी राज कुशवाह से जुड़े हैं, इसलिए मुझे कन्फर्म है। मैंने राजा के परिवार से माफी तो मांगी है लेकिन इस परिवार ने अपना बेटा खोया है। अब मैं इस परिवार का हिस्सा हूं। बहन से रिश्ता तोड़ दिया है, उसके खिलाफ हूं क्योंकि राजा मेरा बहुत प्रिय था।

 

Leave a Reply