नई दिल्ली| देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी उम्र 92 वर्ष की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी होने लगी थी। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया। दिल्ली एम्स की ओर से आधिकारिक बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि, ‘अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं. उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है” भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है, साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी”….वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
वित्तमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ राजनीतिक करियर की थी शुरुआत
बता दें कि, डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन कुछ देर बाद ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के के निधन की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया। वर्ष 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। मनमोहन सिंह को देश का पहला सिख प्रधानमंत्री कहा जाता था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्नी एम्स में मौजूद है। कुछ ही क्षण में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स पहुंचेंगे। दिल्ली एम्स के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को तैनात किया गया है।
पाकिस्तान में हुआ था जन्म
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के गह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातक और मास्टर डिग्री प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयसे पीएचडी की। बताते चलें कि अपनी उच्च शिक्षा के बाद, वे संयुक्त राष्ट्र के साथ एक अर्थशास्त्री के रूप में जुड़े और फिर भारत लौटकर शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में कार्य किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर योजना आयोग, वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में काम किया था। वर्ष 1991 में, जब देश में आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, तब उन्हें वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में भारतीय मध्यम वर्ग का विस्तार हुआ और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा मिला था।


