एमपी के झाबुआ में वीडियो से हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट की करतूत उजागर, छात्रा ने इस काम से मना किया तो बेरहमी पर उतर आई

झाबुआ प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

झाबुआ| मध्यप्रदेश के झाबुआ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हॉस्टल अधीक्षिका की करतूत उजागर कर दी। हॉस्टल की एक छात्रा ने उनकी बात नहीं मानी तो अधीक्षिका बेरहमी पर उतर आई। छात्रा को बुरी तरह मारा। कन्या शिक्षा परिसर मोरझिरी की अधीक्षिका मोनिका हटीला का छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए हॉस्टल अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। झाबुआ के वायरल वीडियो में हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट मोनिका हटीला की गलत हरकत साफ दिखाई दे रही है। वे एक स्टूडेंट को चांटे जड़े जा रहीं हैं। पास खड़ी एक महिला स्टूडेेंट को बचाने की कोशिश कर रहीं हैं पर सुपरिंटेंडेंट मोनिका हटीला नहीं मान रहीं। वे स्टूडेंट से आपत्तिजनक बातें बोले रहीं हैं और उसके पेरेंट्स को भी कॉल करने की बात कह रहीं हैं। बताया जा रहा है कि हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट मोनिका हटीला ने स्टूडेंट को घास काटने के लिए कहा था जिससे उसने मना कर दिया। स्टूडेंट के मना करने पर सुपरिंटेंडेंट गुस्सा उठीं और उसके साथ मारपीट करने लगीं।

वीडियो वायरल होने के बाद जिलेभर से हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट मोनिका हटीला पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। इसके बाद झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट मोनिका हटीला को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। बताया जा रहा है कि प्रशासन को रविवार शाम को ही वीडियो मिल चुका था लेकिन इसकी पुष्टि करने और हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट की पुख्ता करने के बाद ही कार्रवाई की गई। हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट को अब रानापुर विकास खंड में भेज दिया गया है। वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर थांदला के प्राचार्य राजेन्द्र मोरिया से मामले की जांच करवाई। जांच में प्रथम दृष्टया घटना और वीडियो सही पाया गया। प्राचार्य राजेन्द्र मोरिया ने आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त निशा मेहरा को रिपोर्ट सौंपी। सहायक आयुक्त ने कलेक्टर नेहा मीना के आदेश पर हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट मोनिका हटिला को निलंबित कर रानापुर विकास खंड भेज दिया है। झाबुआ में इससे पहले भी छात्रावासों में अनेक अप्रिय घटनाएं घट चुकी हैं। एक साल पूर्व एक डिप्टी कलेक्टर ने छात्रावास की स्टूडेंट से छेड़छाड़ की थी।

Leave a Reply