मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने की वजह से इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिया गया है। हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई129 7700 लंदन के बाहरी इलाके में चक्कर लगी रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइट रडार 24 ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने लंदन के ऊपर से उड़ान भरते समय एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा है, हालांकि आपातकालीन सिग्नल क्यों भेजा गया, इसका अभी कारण पता नहीं चल पाया है।

पिछले कई दिन से मिल रही है धमकी
भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित लगभग एक दर्जन उड़ानों को सोमवार और मंगलवार को इसी तरह की धमकियां मिली थीं। एयरलाइन के अनुसार, 147 लोगों के साथ मुंबई जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान को फ्रैंकफर्ट से आते ही तुरंत सुरक्षा जांच के लिए ले जाया गया, क्योंकि बोइंग 787 विमान को बम की धमकी मिली थी।

बार-बार मिल रही विमानों को उड़ाने की धमकी
पिछले कुछ दिनों से विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार यानी आज ही मुंबई से जाने वाली दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को बम की धमकी मिली थी।

Leave a Reply