किसानों को सरकार का तोहफा, गेहूं व मसूर समेत रबी की 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ मोदी सरकार ने किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे दिया है। सरकार ने रबी फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कैबिनेट में चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 210 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है। चने का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य अब 5,650 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है जो पहले 5440 रुपए प्रति क्विंटल था। वहीं सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य 300 रुपए प्रति क्विटंल बढ़ाया गया है। सरसों का मौजूद न्यूनतम समर्थन मूल्य अभी 5650 रुपए प्रति क्विंटल था। जबकि नया भाव अब 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी 150 रुपए प्रति क्विटंल का इजाफा किया गया है। इसकी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विटंल से बढ़कर 2425 रुपए प्रति क्विटंल हो चुकी है। रबी फसल का सीजन अक्टूबर-नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक रहता है। इन फसलों में गेहूं, जौ, सरसों, चना आदि की खेती शामिल हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य के मायने उस रेट से होता है जिस पर सरकार किसानों से खरीदारी करती है। आज रबी फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो सकती है।

Leave a Reply