यूपी के फ़िरोज़ाबाद में बड़ा हादसा, पटाखे के गोदाम में धमाके के कारण 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

फ़िरोज़ाबाद| उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में सोमवार की देर रात पटाखे के गोदाम में धमाका होने के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा फ़िरोज़ाबाद के नौशेरा इलाक़े में हुआ है. यह पटाखा गोदाम एक घर में था. अभी भी घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है. फ़िरोज़ाबाद के एडिशनल एसपी अखिलेश भदौरिया ने बीबीसी हिंदी को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “सोमवार की रात क़रीब 11 बजे यह धमाका हुआ. इसमें अभी तक छह लोगों को बचाया गया है.” उन्होंने बताया कि इस हादसे में अभी तक चार लोगों के मौत की ख़बर है, जिसमें तीन साल का एक बच्चा भी शामिल है. बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ़ यूनिट को तैनात कर दिया गया है.

Leave a Reply