कोलकाता| कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद से डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को पद से हटा दिया गया है. राज्य सरकार ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस के नए कमिश्नर के रूप में 1998 बैच के आईपीएस ऑफिसर मनोज वर्मा को चुना है. विनीत गोयल का तबादला एसटीएफ में कर दिया गया. दरअसल, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाक़ात की थी. इसके बाद ममता बनर्जी ने बताया था कि सरकार ने चार में से तीन मांगें मान ली हैं. इनमें ले एक मांग कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाना था.
कौन-कौन सी मांग मानी गई? : अन्य दो मांग मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशकों को हटाया जाना था.
कौन सी मांग नहीं मानी गई? : प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को हटाने की मांग ममता बनर्जी ने नहीं मानी.


