आसाराम को मिली राजस्थान हाईकोर्ट से राहत, 7 दिन की इलाज के लिए दी पैरोल

राजस्थान राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जयपुर। यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 7 दिन की पैरोल दी है। ये पैरोल आसाराम को इलाज के लिए मिली है। बता दें कि वह 1 सितंबर, 2013 से जेल में बंद है और अब करीब 11 साल बाद पैरोल पर बाहर आएगा। यह पहली बार है जब आसाराम की पैरोल मंजूर हुई है। आसाराम पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए महाराष्ट्र जाएंगे। हाईकोर्ट के जस्टिस डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह भाटी की खंडपीठ ने उनकी अंतरिम पैरोल मंजूर की है।

Leave a Reply