दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद मप्र प्रशासन ने संस्थाओं को सील किया गया

इंदौर प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

आज इंदौर में 6 से अधिक संस्थानों को सील किया गया है|

इंदौर| दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद मध्य प्रदेश में प्रशासन फुल एक्शन मूड में नजर आ रहा है. यहां प्रशासन की सख्ती देखने को मिल रही है. सुबह भोपाल में दो कोचिंग संस्थानों को सील किया गया तो वहीं इंदौर में भी ये कार्रवाई जारी रही है. यहां कलेक्टर के आदेश के बाद चेकिंग की गई. जिसमें बेसमेंट में संचालित होने वाले संस्थाओं को सील किया गया. इंदौर में जिला प्रशासन के द्वारा दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए शक्ति शुरू कर दी है. ऐसी घड़ी में आज कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम के द्वारा बहुत क्षेत्र में चेकिंग की कार्रवाई की गई. जहां एसडीएम के द्वारा बेसमेंट में संचालित होने वाले कई संस्थाओं को बंद कर कर सील करने की कार्रवाई की गई.

कई संस्थानों पर की गई कार्रवाई
वहीं आज हुई इस कार्रवाई को लेकर एसडीएम घनश्याम धनगर का कहना है कि दिल्ली जैसा हादसा इंदौर में ना हो इसलिए एतिहात के तौर पर यह कार्रवाई की जा रही है. जिसमें कई संस्थाओं को सील किया है. गौरतलब है कि इंदौर भंवरकुआं क्षेत्र एक बड़ा एजुकेशन हब है, जहां हजारों कोचिंग संस्थानों के साथ ही डीएवीवी का यूटीडी कैंपस भी है. जिसके कारण इस इलाके में लाखो छात्र छात्राएं रहकर पढ़ाई करती है. इसी को ध्यान में रखते हुए 6 से अधिक संस्थानों को सील किया गया है.

सीएम मोहन ने कल दिए थे आदेश?
सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में हुई घटना के बाद मध्यप्रदेश के बेसमेंट में संचालित कोचिंग केंद्रों के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं. कल मंत्रालय में एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये निर्देश दिए थे. सीएम ने प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग के स्थानों में जल भराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे. अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया था कि 16 नगर निगम कमिश्नर्स को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपें.

Leave a Reply