हरारे| भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 मैच हरारे के मैदान पर खेला गया। मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव के साथ तुषार देशपांडे को डेब्यू करने का मौका मिला है। जबकि आवेश खान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 152 रन बनाए थे, लेकिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिला दी। इन दोनों ही प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाए। भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी की। टीम इंडिया ने फिर सीरीज में दूसरा, तीसरा और चौथा मैच जीत लिया। इस तरह से टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीता मैच
भारतीय टीम ने चौथे टी20 मैच में 10 विकेट से जिम्बाब्वे को हरा दिया है। इस मैच में भारत के लिए यशस्वी जाससवाल और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाए हैं। जायसवाल ने 93 और शुभमन गिल ने 58 रन बनाए हैं। इन प्लेयर्स ने कमाल की बैटिंग की और इनके आगे जिम्बाब्वे के गेंदबाज टिक नहीं पाए।
शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल के बाद शुभमन गिल ने भी अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है।
13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
13 ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 41 रन और यशस्वी जायसवाल 83 रन बनाकर मौजूद हैं।
भारतीय टीम का स्कोर 100 रनों के पार
भारतीय टीम ने 10 ओवर के बाद 106 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 37 रन और यशस्वी जायसवाल 65 रन बनाकर मौजूद हैं।
यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 29 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया है। वह अभी 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शुभमन गिल 14 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।
पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर
पावरप्ले के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 13 रन और यशस्वी जायसवाल 47 रन बनाकर मौजूद हैं।
3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
3 ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 31 रन बनाकर मौजूद हैं। शुभमन गिल ने 11 रन बनाए हैं।
जिम्बाब्वे ने बनाए 152 रन
जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में कुल 152 रन बनाए हैं। टीम के लिए सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 46 रनों की पारी खेली है। तदिवानाशे मरुमणि ने 32 रन और वेस्सलि मधेवेरे ने 25 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और तुषार देशपांडे के खाते में एक-एक विकेट गया है।


