बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1 आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आतंकवादी को मार गिराया। सेना ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कल रात बांदीपोरा के गुरीहाजिन, अरागाम इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 16-17 जून की दरमियानी रात को बांदीपोरा के गुरीहाजिन, अरागाम के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। एक आतंकवादी को मार गिराया गया, अभियान जारी है।”

जम्मू कश्मीर : हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा उपजिले में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना की 30 आरआर और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार की रात संयुक्त अभियान चलाया। हंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक दाऊद अयूब ने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चीनी पिस्तौल, हथगोला और पिस्तौल की दो मैगजीन बरामद की गयी। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान जाकिर मीर के रूप में की गयी है , जो हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े मिर्तिगाम हंदवाड़ा के पाकिस्तान स्थित हैंडलर जहूर अहमद मीर के संपर्क में था। मामले की अग्रिम जांच जारी है।

Leave a Reply