शिवराज सिंह चौहान को बनाएं देश का अगला पीएम! दिग्गज नेता के ट्वीट ने मचाई हलचल

नई दिल्ली प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

भोपाल| देश में जहां एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है वहीं विपक्षी दल इसकी खिलाफत भी कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन का कहना है कि बीजेपी को सरकार बनाने का जनादेश नहीं मिला है। इस मामले में खासतौर पर कांग्रेस नेता हमलावर हैं। कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने तो एमपी के पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर यह मांग की जिसके बाद सियासी हल्कों में हलचल मच गई। शिवराज सिंह चौहान एमपी के 18 साल तक सीएम रहे और इससे पहले विदिशा लोकसभा सीट से कई बार सांसद भी रहे। अभी भी वे विदिशा से ही सांसद चुने गए हैं।

केंद्र में एनडीए की सरकार में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने उन्हें पीएम बनाने की ही मांग कर डाली है। दलित नेता उदित राज उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से एंडिया गठबंधन के प्रत्याशी थे। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर शिवराजसिंह चौहान को पीएम बनाने की बात कही। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार को पीएम बनना चाहिए। अन्यथा नितिन गड़करी या शिवराजसिंह चौहान को पीएम बनाना चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट से बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8.20 लाख वोटों से हराया।
कौन हैं उदित राज
भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी उदित राज 16 वीं लोकसभा में सांसद रहे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए और इस बार उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से एंडिया गठबंधन के प्रत्याशी थे हालांकि वे चुनाव हार गए। वे दलितों के मुद्दों पर मुखर रहते हैं।
उदित राज ने ट्वीट में क्या लिखा
देशहित में राहुल गांधी या खरगे को पीएम बनना चाहिए। अगर ऐसा नही हो पाता तो अखिलेश यादव या चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार को बनना चाहिए। बीजेपी का पीएम नही होना चाहिए और अगर होता भी है तो नितिन गड़करी या शिवराज सिंह चौहान बनें। देशहित में राहुल गांधी जी या खरगे जी को पीएम बनना चाहिए।अगर ऐसा नही हो पाता तो अखिलेश यादव या चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार को बनना चाहिए ।बीजेपी का पीएम नही होना चाहिए और अगर होता भी है तो नितिन गड़करी या शिवराज सिंह चौहान बनें।

Leave a Reply