संस्कृति विभाग ने अभ‍िनेता धर्मेंद्र को राष्ट्रीय किशोर सम्मान से किया सम्मानित

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। संस्कृति विभाग की ओर से वर्ष-2022 के लिए मप्र शासन का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर सम्मान अभिनेता धर्मेन्द्र देओल को प्रदान किया गया। संस्कृति संचालक एनपी नामदेव द्वारा धर्मेन्द्र देओल के निवास पर शनिवार को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 से विभूषित किया। यह सम्मान धर्मेंद्र देओल को अभिनय के क्षेत्र में सतत सक्रियता, उत्कृष्ट सृजन तथा श्रेष्ठ प्रतिमानों के लिए प्रदान किया गया है। वहीं, धर्मेन्द्र देओल ने कहा कि मैं कृतज्ञ हूं संस्कृति विभाग के प्रति कि किशोर कुमार जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से स्थापित यह राष्ट्रीय सम्मान मुझे प्रदान किया। मैं शुक्रगुजार हूं अपने प्रशंसकों का, जिनका अनंत प्रेम मेरे साथ सदैव बना रहता है।

Leave a Reply