नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 50 दिनों तक जेल में रहने के बाद अब अंतरिम जमानत पर बाहर तो आ गए हैं लेकिन उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर केजरीवाल बाहर तो आ गए हैं और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं वहीं दूसरी ओर विवाद हैं कि उनका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। स्वाति मालिवाल के साथ बदत मीजी का मामला अब काफी तूल पकड़ रहा है और लोग लगातार इसे लेकर आप की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि कल एक बेहद निंदनीय घटना घटी।
कल सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी, वह ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थी तभी विभव कुमार वहां आते हैं और वे स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीज़ी की और अभद्रता की। इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालिवाल ने पुलिस को दी। अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वह पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं। इस मामले को भुनाने में भाजपा भी को कसर नहीं छोड़ रही है। शायद यहीं कारण है कि आप सांसद संजय सिंह को बैकफूट पर आना पड़ा।


