प्रधानमंत्री कहते हैं भ्रष्टाचार को हटाएंगे, इंडी गठबंधन कहती है भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे- जेपी नड्डा

देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश रीवा

रीवा। लाल किले से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को हटाने की बात करते हैं वही इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे रहते हैं। जब यह कार्यक्रम करते हैं तो उन नेताओं की कुर्सी भी मुझ पर खाली सकते हैं उसे की जेल में है। ऐसा कोई घोटाला बचा है क्या जो इस गठबंधन ने ना किया हो। कांग्रेस ने कोयला घोटालापन डूबी घोटाला हेलीकॉप्टर घोटाला कॉमनवेल्थ घोटाला 2जी घोटाला 3जी घोटाला चीनी घोटाला चावल घोटाला, अखिलेश की पार्टी ने गोमती रिवर फ्रंट घोटाला लैपटॉप घोटाला साइकिल घोटाला, टीएमसी ने शिक्षक घोटाला डीएमके बालू घोटाला किया है। लाल यादव नौकरी के नाम पर जमीन घोटाला चारा घोटाला तक का डाला है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रीवा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है कोई जेल में है तो कोई बेल पर है।

अरविंद केजरीवाल शरद जैन मनीष सोंधिया जहां जेल में है।संजय सिंह वही बिल पर है। सोनिया गांधी राहुल गांधी लाल यादव सभी बेल पर है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिवारा प्रधानमंत्री बनाने का है यह चुनाव विकसित भारत का चुनाव है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाल चरित्र परिभाषा व काम करने के तरीका को बदल दिया है। अब जाति धर्म आगडा पिछड़ा वोट बैंक समुदाय की आधार पर नहीं बल्कि विकास के काम एवं विकासवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जहां वोट मांगने के पहले केवल भारतीय जनता पार्टी के सांसद ही अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखते हैं अपने द्वारा किए गए कार्यों को बताते हैं उन्हें कार्यों के पर आपसे वोट मांगते हैं। कभी आपने कांग्रेस के नेताओं को रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए देखा है। चुनाव के समय लोक लुभावने घोषणा पत्र तैयार करते हैं सरकार बनते या सत्ता में आने के बाद उन घोषणा पत्रों को भूल जाते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पूरी सभा के दौरान कांग्रेस पर हमलावर रहे। एक तरफ जहां वह जमकर कांग्रेस पर बरस रहे थे वही कांग्रेस की सहयोगी अन्य पार्टियों को भी उन्होंने नहीं बक्शा। उन्होंने आरोप लगाया कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दल परिवार के लोगों को राजनीति में सेट करने में जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सोनिया को जहां राहुल व प्रियंका दिखाई देते हैं। वही फारूक अब्दुल्ला महोबा अखिलेश ममता केटीआर, केसीआर लाल शरद यादव उद्धव ठाकरे सब अपने परिवार के लोगों को राजनीति राजनीति में सेट करना चाहते हैं। कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दल में मैं बेटा मैं बेटी मैं दामाद की राजनीति कर रहे हैं। परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को वोट देकर सांसद बनाएं मोदी जी को तिवारा प्रधानमंत्री बनाएं।

इन योजनाओं की की विस्तार से चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना, केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, इज्जत घर योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर विस्तार से बात की। उन्होंने बदलते भारत का जिक्र करते हुए कहा कि देश की तकरीबन 175000 ग्राम पंचायत इंटरनेट से जुड़ चुकी है। जिसका लाभ ग्रामीण अंचलों में मिल रहा है।

अब गरीबों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा- मुख्यमंत्री
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ही है जिसने निर्णय लिया सबसे पहले की अगर आवश्यकता पड़ी तो गरीबों को एयर एंबुलेंस भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने कम दिनों में बेहद एवं वृहद मामलों में फैसले किए हैं। मध्य प्रदेश के धरती में जहां-जहां श्री राम श्री कृष्णा के पैर पड़े हैं उसे तीर्थ बनाने का काम हमारी सरकार करेगी। चित्रकूट में मैं तो मैं चित्रकूट विकास प्राधिकरण का गठन ही कर दिया है।

यह रहे उपस्थित
चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मंत्री प्रहलाद पटेल उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सचिन रणवीर सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply