प्रमं मोदी कल दमोह में जनसभा को करेंगे संबोधित

दमोह प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

भोपाल। लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूरी टीम चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। जबलपुर, बालाघाट और पिपरिया के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी दमोह जिले के इमलाई ग्राम ग्राउंड में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की मध्य प्रदेश में यह चौथी सभा होगी। दूसरे चरण की दमोह संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके विरूद्ध कांग्रेस की ओर से तरवर सिंह लोधी चुनावी मैदान में है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को सागर, बैतूल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तो वहीं भोपाल रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री की 25 अप्रैल को मुरैना में भी चुनावी सभा है। तीसरे चरण की इन सभी सीटों पर सात मई को मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान के दो दिन पहले 24 अप्रैल को मध्य भारत की इन सीटों पर प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply