नई दिल्ली| यूक्रेन-रूस युद्ध में हर दिन यूक्रेन रूस को चोट पर चोट दे रहा है। यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने शनिवार-रविवार की रात यूक्रेन के आसमान में रूस के 16 लड़ाकू ड्रोनों को मार गिराया है। यूक्रेनी वायु सेना द्वारा टेलीग्राम पर इसकी सूचना दी गई। यूक्रेनी वायु सेना ने अपनी रिपोट में बताया है कि रूसी सेना ने 18 शहीद लड़ाकू ड्रोन के साथ हमला किया।
रूसी हमले की जवाबी कार्रवाई में यूक्रेनी रक्षाबलों ने पोल्टावा,खमेलनित्सकी, मायकोलाइव, कीव, किरोवोह्रद, निप्रॉपेट्रोस, ज़ापोरिज़िया और खेरसॉन क्षेत्रों के भीतर 16 विमानों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। यूक्रिनफॉर्म ने बताया है कि शनिवार रात यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे क्योंकि रूस ने देश में हमलावर ड्रोन लॉन्च किए थे।
यूक्रेन मार गिराया रूस का जासूसी विमान
यूक्रेन ने 2,700 करोड़ का रूसी जासूसी विमान नष्ट कर दिया। वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने एक रूसी ए-50 निगरानी विमान को नष्ट कर दिया। रूसी समाचार एजेंसियों ने दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं के हवाले से कहा कि केनवस्कॉय जिले में दलदली भूमि में एक विमान के टुकड़े पाए गए। यह जासूसी विमान दुश्मन के विमानों, जहाजों और मिसाइलों के लिए कई सौ किलोमीटर तक स्कैन कर सकता है।


