रायपुर| बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेचापाल पदमपारा गांव में रविवार की दोपहर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आकर सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस विभाग द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। छत्तीस गढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसज् में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया। यह जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मिरतुर थाना क्षेत्र के बेचापाल पदमपारा गांव के पास अपराह्न करीब 3.30 बजे घटी। सीएएफ का एक दल इलाके में नियंत्रण हासिल करने के अभियान पर निकला हुआ था।
छत्तीसगढ़ कांकेर में तीन नक्सली ढेर, युद्धक हथियार हुए बरामद
कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। साथ ही 2 हथियार बरामद किया गया है। बता दें की, कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके हुरतराई के जंगल में डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नकलियों ने अचानक गोलबारी शुरू कर दी। फायरिंग का मुहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने भी जमकर जवाब दिया। वहीं 3 खूंखार नक्सलियों का एनकाउंटर किया।
सुकमा में ढेर हुआ था एक नक्सली, नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की की थी हत्या
कल ही सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली का एनकाउंटर किया था। इससे पहले नक्सलियों ने सुकमा-बीजापुर सीमा पर दो ग्रामीणों की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। हालांकि कोयलीबेड़ा के इलाकों में जवानों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।


