नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। 2024 में तीसरी बार सरकार बनाकर हम जनसेवा और राष्ट्र सेवा का अप्रतिम इतिहास रचने जा रहे हैं। हमें सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी को ही मिलेगी ।बीजेपी के कार्यकर्ता सत्ता में रहने के बाद भी समाज के लिए इतना करते हैं, दिन रात दौड़ते हैं, सिर्फ और सिर्फ भारत माता की जय के लिए करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है, लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।
हमें भारत को विकसित बनाना है
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत ने जो गति पाई है ये दुनिया गाजे-बाजे के साथ बोल रही है। हर क्षेत्र में ऊंचाई हासिल की है, एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है, ये संकल्प है विकसित भारत का। ये हमारा सपना भी है हमें भारत को विकसित बनाना है। इसमें अगले 5 सालों की बहुत बड़ी भूमिका होने जा रही है, पहले से कई गुना तेजी से काम करना है। आज विपक्ष के नेता भी एनडीए सरकार 400 पार के नारे लगा रहे हैं। एनडीए को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा। पूरा देश मानता है कि 10 साल का बेदाग कार्यकाल और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना समान्य उपलब्धि नहीं। हम इस देश को महाघोटालों और आतंक से मुक्ति दिलाई है, गरीब का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है।
सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा टर्म
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। जिन लोगों को किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें सिर्फ पूछा ही नहीं बल्कि उन्हें पूजा भी है। भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता है। अब सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।
हमने देश को बड़े-बड़े घोटालों, आतंकी हमलों से छुटकारा दिलाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के नेता भी ‘अगली बार मोदी सरकार’ बोल रहे हैं और ‘अगली बार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार, 400 पार’ के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राजग को 400 पार करने के लिए भाजपा को 370 के मील का पत्थर पार करना ही होगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश मानता है 10 साल का उनका कार्यकाल आरोपमुक्त रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘25 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकलना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश मानता है कि हमने देश को महाघोटाले और आतंकी हमलों से मुक्ति दिलाई है, गरीब और मध्यम श्रेणी के लोगों का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है।’’ छत्रपति शिवाजी महाराज को अपनी प्रेरणा बताते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने सुख और वैभव के लिए जीने वाले व्यक्ति नहीं हैं।
अगले 100 दिन जुट जाना है…
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले 100 दिनों में हर एक सदस्य को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का विश्वास और समर्थन हासिल करने को अपना मिशन बनाना होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिन में हमें जुटना है और सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर परंपरा तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हमें सबका विश्वास हासिल करना है। और यह सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी बीजेपी को ही मिलेंगी।
विकसित भारत के लिए बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म जरूरी
राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी ने कहा कि वह भाजपा सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मैं अपने सुख-वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ, तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई, तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा।
जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
पीएम मोदी के भाषण से पहले अध्यक्षीय भाषण देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अहम सुझाव दिए हैं, उसे जमीनी धरातल पर उतारेंगे। बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर जीत जरूर हासिल करेगी। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को टॉकिंग प्वॉइंट्स के रूप में जनता के बीच ले जाने का आह्वान भी किया। इससे पहले, अमित शाह द्वारा ‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष की हताशा’ नाम से पेश प्रस्ताव को पारित किया गया।
राम मंदिर के निर्माण के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन, प्रस्ताव भी पारित
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। जय श्री राम के नारे के बीच राम मंदिर को लेकर बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया व प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राम मंदिर पर एक वीडियो भी दिखाया गया। इस मौके पर राम मंदिर पर प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राम राज्य की स्थापना की ओर अग्रसर है। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया और इसके कारण राम मंदिर का निर्माण तेजी से हुआ। 22 जनवरी को मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कठोर तप का भी जिक्र किया।


