गौतम अडानी बने दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति, नेटवर्थ बढ़कर हुई 101 अरब डॉलर

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय व्यापार

नई दिल्ली| अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने 100 अरब डॉलर क्लब में जोरदार कमबैक किया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 22600 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। जिसके बाद उनकी नेटवर्थ 101 अरब डॉलर पहुंच गई जिसके बाद गौतम अडानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वो रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी से इस लिस्ट में बस एक पायदान पीछे हैं। अंबानी की नेटवर्थ 108 अरब डॉलर है। मालूम हो कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर में जबरदस्त गिरावट आई थी लेकिन गौतम अडानी ने सारे आरोपों को निराधार बताया था। हालांकि हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर काफी बवाल मचा था। शुरुआती वक्त में तो कंपनी के शेयर भी तेजी से गिरे थे लेकिन गौतम अडानी के बयान के बाद स्थिति बदली और निवेशकों का वापस भरोसा कंपनी में बना और जिसका नतीजा आज सामने आया है और अडानी की 100 अरब डॉलर क्लब में वापसी हुई है। मालूम हो कि 24 जनवरी 2023 को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप की एक रिपोर्ट जारी की थी।

गौतम अडानी नेटवर्थ में 80 अरब डॉलर की गिरावट हुई थी : जिसमें उसने अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेरफेर समेत कई संगीन आरोप लगाए थे, जिसके बाद भारत में जबरदस्त हंगामा मच गया था। कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने इसे मुद्दा बनाया था और इस बारे में पीएम मोदी को बयान जारी करके स्पष्टीकरण देने को कहा था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेटवर्थ में 80 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आई थी।

कौन हैं गौतम अडानी? : आपको बता दें कि गौतम अडानी का पूरा नाम गौतम शांतिलाल अडानी है , जिनका जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद में हुआ था। वो देश के ही नहीं बल्कि एशिया के मशहूर उद्यमियों में से एक हैं और वो अडानी ग्रुप के अध्यक्ष हैं।

साल 1988 में हुआ था अदाणी एंटरप्राइजेज का शुभारंभ : साल 1988 में उन्होंने कमोडिटी का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट करने वाली कंपनी के रूप में अदाणी एंटरप्राइजेज की शुरुआत की थी, जिसने बहुत ही कम वक्त में मुनाफा कमाया और इसके बाद अडानी की सफलता का कारवां आगे बढ़ता ही चला गया।

इन क्षेत्रों में अडानी की कंपनी करती है काम : साल 1996 में अदाणी पावर लिमिटेड की शुरुआत हुई। मौजूदा वक्त की बात करें तो एनर्जी, पोर्ट, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, गैस, डिफेंस एवं एयरोस्पेस और एयरपोर्ट के क्षेत्र में अडानी ग्रुप काम करता है।

शेयर मार्केट में अडनी ग्रुप की लिस्टेड कंपनी : तो वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और अदाणी विल्मर शेयर मार्केट में अडनी ग्रुप की लिस्टेड कंपनी हैं।

Leave a Reply