75वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पहना रंग-बिरंगा बांधनी साफा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। विशिष्ट अवसरों पर चमकीला और रंग-बिरंगा साफा पहनने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुरंगी ‘बांधनी’ प्रिंट का साफा पहना। बांधनी एक प्रकार का टाई-डाई कपड़ा होता है जो गुजरात और राजस्थान में लोकप्रिय है। यह एक ऐसी विधि है, जिसमें कपड़े को बांधकर व गांठ लगाकर रंगाई की जाती है। जार्जेट, शिफान, रेशमी व सूती कपड़े को रंग के कुंड में डालने से पहले धागे से कसकर बांधा जाता है और जब इस धागे को खोला जाता है तो बंधा हुआ हिस्सा रंगीन हो जाता है। फिर हाथ से कपड़े पर धागे के प्रयोग से डिजाइन तैयार किया जाता है। प्रधानमंत्री ने भूरे रंग की वी-नेक जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। उनका साफा पीला, केसरिया, गुलाबी और लाल रंग का था। राजस्थानी साफा या पगड़ी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के लिए प्रधानमंत्री की पसंद रहे हैं।

पिछले साल भी मोदी ने कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे के साथ बहुरंगी राजस्थानी साफा पहना था। उस वर्ष बाद में 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने कई रंगों वाला राजस्थानी शैली का साफा चुना था जिसका अन्तिम छोर (छेला) कमर के नीचे तक लंबा था। प्रचंड बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटने के बाद 2019 में मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपना छठा स्वतंत्रता दिवस भाषण देते हुए बहुरंगी साफा पहना था। अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण के अवसर पर उन्होंने चमकीले लाल रंग का जोधपुरी बंधेज साफा पहना। पीएम के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वे बांधनी डिजाइन की पगड़ी में नजर आए थे। साल 2015 में, प्रधानमंत्री मोदी ने बहुरंगी लहरिया पीला साफा पहना। पीएम मोदी ने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। इसमें गुलाबी रंग की धारियां थीं। साल 2016 में प्रधानमंत्री ने भूरे रंग का जोधपुरी पोशाक पहना था। इसके साथ ही, पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। पीएम मोदी का जोधपुरी लुक उनके प्रशंसकों को काफी अलग और खास लगा था। पीएम मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी।

इस पगड़ी की भी खूब तारीफ की गई थी। साल 2017 में पीएम मोदी गुलाबी रंग के पगड़ी पहने नजर आए थे। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना था, जिसपर काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। पीएम मोदी हरे, लाल, पीले, भगवा और नीले रंग की बांधनी डिजाइन की पगड़ी में दिखे थे। साल 2018 में पीएम मोदी बहुरंगी पगड़ी पहने नजर आए थे। इस पगड़ी में हरा, लाल, पीला, भगवा और नीला रंग का मेल था। साथ ही, उस पर बंधनी डिजाइन किया गया था। पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना था, जिस पर काले रंग का जैकेट था। साल 2020 की बात करें तो उस समय कोरोना काल था। उस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी भगवा साफा में नजर आए थे। पीएम मोदी ने 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए लंबी पूंछ वाला भगवा ‘बंधेज’ हेडगियर (साफा) पहना था।पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उत्तराखंड की एक अद्वितीय पारंपरिक टोपी चुनी थी। इस टोपी में ब्रह्मकमल बना हुआ था। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है, जिसे प्रधानमंत्री केदारनाथ की हर यात्रा पर इस्तेमाल करते रहे हैं।

2023 में बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी : 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भारत की विविधता के प्रतीक के तौर पर बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनने का फैसला किया था। 2023 में जो पगड़ी उन्होंने पहनी थी, वह बहुरंगी थी। वहीं, पीएम मोदी काले रंग के कोट में दिखे थे और उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्टोल से पूरा किया था।

Leave a Reply