नई दिल्ली। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मालदीव की मंत्री मरियम शिउना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की हैं। उन्होंने अपनी सरकार को इस तरह के बयानों से किनारा करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा “घटिया” थी। उन्होंने कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक “प्रमुख सहयोगी” है।
मंत्रियों ने उड़ाया था पीएम का मजाक
मालदीव में युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने एक्स पर लिखी अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए “विदूषक” और “कठपुतली” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। पोस्ट वायरल हुआ तो शिउना ने उसे डिलीट कर दिया।
लक्षद्वीप को आपकी सूची में होना चाहिए- मोदी
दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया। पीएम मोदी ने एक्स पर सफेद समुद्र तटों और प्राचीन नीले आसमान और समुद्र की तस्वीरें साझा कीं और उन्हें एक संदेश के साथ टैग किया। जिसमें लिखा था, “मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला। मैं अभी भी इसके द्वीपों की आश्चर्यजनक सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं। यहां कुछ झलकियां दी गई हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं… अपने प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया – यह कितना आनंददायक अनुभव था! उन लोगों के लिए जो उनमें साहसी को अपनाना चाहते हैं, लक्षद्वीप को आपकी सूची में होना चाहिए।
पीएम मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर मालदीव सरकार ने निलंबित किए 3 मंत्री
नई दिल्ली| मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले तीन मंत्रियों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए तीनों मंत्री भारतीयों और पीएम मोदी के लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। बता दें कि कार्रवाई से एक दिन पहले मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर अपने बेलगाम मंत्रियों को ‘विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों’ के बारे में ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने के लिए फटकार भी लगाई थी।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #boycottmaldives
दरअसल, पीएम मोदी हाल ही में अपनी लक्षद्वीप यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पाने के अंदर और समुद्री तटों के किनारे आनंद लेते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद उनकी लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसी बीच मालदीव के मंत्रियों ने पीएम को लेकर आपत्तिजनक बयान देने लगे। मालदीव के एक मंत्री ने कहा था कि भारत को समुद्री तट पर्यटन में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद सके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर #boycottmaldives ट्रेंड होने लगा।
मंत्री के पोस्ट के बाद कई लोगों ने कैंसिल किया ट्रीप
बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि भारत के लक्षद्वीप में मालदीव से भी खूबसूरत समुद्री तट हैं और अब उन्हें विदेश जानें की कोई जरूरत नहीं है। एक यूजर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मालदीव का फैमिली ट्रिप कैंसिल किया है। वहीं, डॉ. फलक जोशीपुरा नाम की एक महिला यूजर ने अपने बर्थडे पर मालद्वीप जाने का प्लान किया था, लेकिन उन्होंने ने भी अपना प्लान कैंसिल कर दिया है।


