दिल्ली से हिजबुल मुजाहिदीन का मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर में कई वारदातों में था शामिल

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। दिल्ली में मोस्ट वांटेड हिज्बुल आतंकी गिरफ्तार। स्पेशल सेल ने आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इसने जम्मू-कश्मीर में कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल आतंकी की गिरफ्तारी को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हिजबुल के इस आतंकी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी आतंकवादी का नाम जावेद मट्टो है। NIA को भी इस मोस्ट वांटेड अपराधी की तलाश थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जावेद अहमद मट्टू सोपोर का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वो हिजबुल का कमांडर है। दावा किया जा रहा है कि जावेद अहमद मट्टू पाकिस्तान भी जा चुका है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

जनवरी महीने में ही अयोध्या में राम मंदिर पर बड़ा कार्यक्रम होना है। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य वीआईपी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस का बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। लेकिन उससे पहले राजधानी दिल्ली में प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकी की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

टॉप 10 की लिस्ट में जावेद अहमद महू शामिल

फिलहाल पुलिस इस हिजबुल आतंकी से पूछताछ में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वह कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो गया था। लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस वांटेड आतंकी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों के टॉप 10 की लिस्ट में आतंकी जावेद अहमद महू भी शामिल था। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि जावेद अहमद मट्टू का भाई रईस मट्टो सोपोर में तिरंगा लहरा रहा था।

Leave a Reply