नई दिल्ली| सीमा हैदर मई 2023 में नोएडा आई थी, दो महीने बाद इस जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके पाकिस्तानी जासूस होने के संदेह में पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी… बीते साल में पाकिस्तान से प्रेम में भारत आईं सीमा हैदर के लिए नया साल खुशियों भरा रहेगा. वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं. पाकिस्तानी सीमा हैदर और भारत के सचिन की प्रेम कहानी परवान चढ़ रही है. वे दोनों अब मां-पिता बनने वाले हैं. प्रेगनेंसी की खबर को खुद सीमा हैदर ने कन्फर्म किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सचिन के पिता ने सीमा हैदर के हाथ की रेखाओं से पढ़कर भविष्यवाणी की है कि वह बेटे को जन्म देंगी. ये जानकारी भी सीमा ने दी. सीमा कब बच्चे तो जन्म देंगी, इसकी डिटेल उन्होंने अभी शेयर नहीं की है. हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि बच्चे का जन्म होली के बाद (मार्च 2024 के बाद) होगा. सीमा पहले से चार बच्चों की मां हैं. वह पाकिस्तान से जब आईं थी तो अपने साथ चार बच्चे लाईं थी.
पाकिस्तान से लाई थी 4 बच्चे
बेटा (फरहान अली)- राज, 8 साल….. तीन बेटियां- (फरवा) प्रियंका उम्र 6 वर्ष, (फरिहा) मुन्नी 4 साल, ( फरहा बतूल) परी हैं.
सचिन से मुलाकात
पाकिस्तान की सीमा हैदर की भारतीय सचिन मीना से मुलाकात पबजी पर 2019 में हुई थी. वह कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन गेम साथ में खेलते थे, इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती गई और एक दूसरे से मोबाइल नंबर शेयर किए. बीतते वक्त के साथ वे बातें करने लगे औक एक-दूसरे के साथ को भरपूर जीने लगे.
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी
2019 से ऑनलाइन गेम पबजी पर जुड़ने के बाद यह जोड़ा मार्च 2023 में नेपाल में रहा, जहां उन्होंने एक होटल रिसेप्शनिस्ट के बच्चों के साथ इंस्टाग्राम रील्स बनाई और बाद में शादी कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदर और मीना ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी. सीमा हैदर मई 2023 में नोएडा आई थी, दो महीने बाद इस जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके पाकिस्तानी जासूस होने के संदेह में पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी. लेकिन अब तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई, जिसमें यब साफ तौर पर कहा गया हो कि वह जासूस हैं या वैसा किसी काम से जुड़ी हैं.


