उत्तर प्रदेश में कार-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर डंपर और कार के बीच टक्कर में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसा शनिवार रात को हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा टायर फटने के कारण हुआ, जिसके बाद दूसरी तरफ उत्तराखंड के किच्छा से रेत-बजरी लेकर आ रहे एक डंपर से टक्कर हो गई।टक्कर के बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे वाहनों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अंदर से लॉक होने के कारण कार के अंदर फंसे सभी यात्री जिंदा जल गए। हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार आठ लोग बरेली से बहेड़ी लौट रहे थे। एसएसपी ने कार में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की। पुलिस टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई।

Leave a Reply