बजट सत्र से पहले बोले पीएम मोदी- ‘मां लक्ष्मी की कृपा गरीब-मध्यम वर्ग पर बनी रहे’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संसद का बजट सत्र देशवासियों में एक नया विश्वास पैदा करेगा और उन्हें नई ऊर्जा देगा। साथ ही उन्होंने यह प्रार्थना भी की कि आगामी आम बजट के मद्देनजर देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। संसद के […]

Continue Reading

जम्मू कश्मीर : एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को सैनिकों ने मार गिराया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में हुई और सुबह […]

Continue Reading

यूपी : कांग्रेस सांसद राकेश राठौर रेप के आरोप में उनके आवास से गिरफ्तार, कोतवाली के बाहर जमा हुए समर्थक

सीतापुर। सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को बलात्कार के आरोप में बृहस्पतिवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राठौर इलाहाबाद उच्च न्यायालय से अपनी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने […]

Continue Reading

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सीआरपीएफ महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के वरिष्ठ अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) का पदभार ग्रहण किया। असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के अधिकारी सिंह हाल तक असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर कार्यरत थे। नए महानिदेशक ने लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) […]

Continue Reading

चंडीगढ़ : महापौर चुनाव में भाजपा की जीत, हरप्रीत कौर बबला बनीं मेयर

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को हुए चंडीगढ़ नगर निगम महापौर चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, आप समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशियों ने क्रमश: वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद अपने नाम की। महापौर चुनाव के लिए मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन के बीच था। आप महापौर पद के […]

Continue Reading

बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली। सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले बृहस्पतिवार को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई। सत्र की शुरुआत शुक्रवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी और बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा […]

Continue Reading

जगदंबिका पाल ने लोकसभा अध्यक्ष को वक्फ संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट सौंपी

नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बृहस्पतिवार को समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी। समिति ने बुधवार को 655 पृष्ठों वाली इस रिपोर्ट को बहुमत से स्वीकार किया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा दिए गए […]

Continue Reading

मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के घर से चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों का सामान

बड़वानी। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री तथा बडवानी जिले के राजपुर से विधायक बाला बच्चन के सूने घर से लाखों की चोरी की घटना सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। राजपुर से कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने बताया कि उन्होंने कल रात पुलिस थाने जाकर प्रकरण दर्ज कराया है। यह घटना राजपुर […]

Continue Reading

ईसी ने यमुना के पानी में ‘जहर’ पर केजरीवाल का रिजेक्ट किया जवाब, स्पष्टीकरण का दिया एक और मौका

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बृहस्पतिवार को कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने संबंधी अपने आरोप से नहीं जोड़ें। इसके अलावा, आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ लगाए अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने […]

Continue Reading

सैफ पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत ने कहा कि आरोपी की पुलिस हिरासत बढ़ाने के लिए कोई नया आधार नहीं है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को पुलिस […]

Continue Reading