सड़क हादसा

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक बुजुर्ग की मौत और 15 घायल

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार सुबह एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना बड़ागांव के समीप हुई, जिसमें एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और 15 से अधिक सवारी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस सुसनेर से नलखेड़ा के रास्ते कुरावर की ओर जा रही थी। बड़ागांव के पास सड़क पर एक बुजुर्ग अपनी भैंस लेकर जा रहे थे, तभी बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई और बस पलट गई। मृतक की शिनाख्त 55 वर्षीय गोकुल सिंह पुत्र भगवान सिंह यादव के रूप में हुई है।

स्थानीय निवासियों ने निभाया मानवीय धर्म
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे जख्मी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नलखेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़े : आम बजट 2026-27 को संसद की अंतिम मंजूरी : वित्त मंत्री ने कहा भारत में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं अफवाहों पर न दें ध्यान

बस में सवार थे 30 यात्री
हादसे के वक्त बस में कुल 30 यात्री यात्रा कर रहे थे, जिनमें से 15 लोग चोटिल हुए हैं। घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की सहायता से आगर मालवा जिला चिकित्सालय और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

चार यात्रियों की स्थिति चिंताजनक
बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 39 पी 0265 में सवार 30 लोगों में से लगभग 16 यात्री घायल हुए हैं। सभी प्रभावितों को प्राथमिक उपचार के लिए नलखेड़ा अस्पताल भेजा गया था, जहाँ से चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply